khabarhunt.in

खबर का शिकार

Mahakumbh 2025: 30 करोड़ की कमाई के दावे का सच! महरा परिवार ने बताई सच्चाई

prayagraj mahakumbh 2025

सीएम योगी ने विधानसभा में किया जिक्र

प्रयागराज महाकुंभ 2025 कई लोगों के लिए बड़ा कमाई का जरिया बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अपने भाषण के दौरान प्रयागराज के एक नाविक परिवार का जिक्र किया था, जिसने 130 नावों के जरिए 30 करोड़ रुपये की कमाई की।

क्या कहता है महरा परिवार?

प्रयागराज के अरेल इलाके के रहने वाले महरा परिवार ने इस दावे पर प्रतिक्रिया दी। परिवार के मुखिया पिंटू महरा ने बताया कि उनके पास 130 नावें हैं, जिनमें से 70 नावें महाकुंभ से पहले तैयार कराई गई थीं। उन्होंने स्वीकार किया कि इस बार उम्मीद से ज्यादा कमाई हुई, लेकिन 30 करोड़ रुपये की कमाई का दावा सही नहीं है।

सीएम योगी के मैनेजमेंट को दी सफलता का श्रेय

-Chief-Minister-Yogi-Adityanath
Chief-Minister-Yogi-Adityanath

महरा परिवार का मानना है कि महाकुंभ में उनकी कमाई का मुख्य कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बेहतर प्रबंधन रहा। इस बार 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, जिससे हर नाविक को अच्छा मुनाफा हुआ।

श्रद्धालुओं के दान और बख्शीश से हुई ज्यादा कमाई

परिवार के अनुसार, सरकार द्वारा तय किराए से ज्यादा कमाई श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और बख्शीश से हुई। इससे सभी नाविकों को लाखों रुपये कमाने का मौका मिला।

अखिलेश यादव के आरोपों को किया खारिज

महरा परिवार ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उस दावे को गलत बताया, जिसमें उन्होंने नाविकों के शोषण और उत्पीड़न की बात कही थी। परिवार ने कहा कि इस बार सरकार ने सभी नाविकों की पूरी मदद की है।

योगी को बताया बेहतरीन नेता

परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बनें और आगे आने वाले कुंभ व महाकुंभ को और बेहतर बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *