बसपा में बड़े बदलाव, दो नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को ऑल इंडिया पदाधिकारियों की बैठक में बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। वहीं, उनके भाई आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आनंद कुमार और रामजी गौतम को मिली अहम जिम्मेदारी
मायावती ने पार्टी संगठन में अहम बदलाव करते हुए आनंद कुमार और रामजी गौतम को संयुक्त रूप से नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। अब दोनों नेता पूरे देश में पार्टी का नेतृत्व करेंगे।
आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया गया

इस फैसले के बाद आकाश आनंद अब पार्टी के किसी भी पद पर नहीं रहेंगे। उनके हटाए जाने से उनके खेमे में सन्नाटा पसरा है।
पार्टी में लगातार बदलाव जारी
हाल ही में मायावती ने अपने पुराने भरोसेमंद और रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ को भी पार्टी से निकाल दिया था। इन फैसलों से पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।














Leave a Reply