khabarhunt.in

खबर का शिकार

Atishi Retort CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता के ‘खाली खजाना’ वाले बयान पर आतिशी का पलटवार

rekha gupts vs atishi

भाजपा सरकार पर हमलावर आप

दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार पर हमले तेज हो गए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने दिल्ली का खजाना खाली कर दिया है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने पलटवार करते हुए इन दावों को खारिज किया और भाजपा को चुनौती दी।

‘वादे से बचने को बहाने बना रही भाजपा’ – आतिशी

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों से बचने के लिए बहाने बना रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने से पहले ही उन्होंने दिल्ली सरकार के खजाने के आंकड़े जनता के सामने रख दिए थे।

रेखा गुप्ता का दावा – ‘खाली है खजाना, फिर भी पूरे करेंगे वादे’

भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक दल की बैठक के बाद कहा कि दिल्ली का सरकारी खजाना खाली है, लेकिन उनकी सरकार किए गए वादों को पूरा करेगी। उन्होंने महिलाओं के लिए किए गए वादों को 1000 फीसदी पूरा करने की बात कही।

‘हमने दिल्ली का बजट ढाई गुना बढ़ाया’ – आतिशी

आतिशी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तब दिल्ली का बजट 30,000 करोड़ था, जिसे बिना केंद्र सरकार की मदद के बढ़ाकर 77,000 करोड़ किया गया। उन्होंने दावा किया कि 10 साल में दिल्ली की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है।

‘20 राज्यों में से एक बताएं जहां बजट ढाई गुना बढ़ा हो’

आतिशी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने 20 शासित राज्यों में से एक ऐसा राज्य बताएं जहां 10 साल में बजट ढाई गुना बढ़ा हो। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने कर्ज का बोझ भी घटाकर 3% किया, जो पहले 6% था।

‘CAG रिपोर्ट भी हमारी ग्रोथ का प्रमाण’

उन्होंने 2022 की CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली की अकेली सरकार है जिसने इतनी ग्रोथ हासिल की है। भाजपा को बहाने बनाना छोड़कर जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *