khabarhunt.in

खबर का शिकार

Ram Mandir Ayodhya: 1900 करोड़ की लागत से आकार ले रहा भव्य राम मंदिर, तय समयसीमा में पूरे होंगे सभी निर्माण कार्य

Ram Mandir Ayodhya

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर में शनिवार को राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक का दूसरा चरण आयोजित किया गया, जिसमें चल रहे विकास और निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान राम कथा संग्रहालय सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक से पहले समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मीडिया को अहम जानकारी देते हुए बताया कि पूरे राम मंदिर प्रोजेक्ट पर लगभग 1900 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अब तक जीएसटी समेत करीब 1600 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि 30 अप्रैल तक मंदिर परिसर से जुड़े सभी प्रमुख निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

Ram Mandir Ayodhya

निर्माण पूर्ण होते ही एल एंड टी और टाटा कंसलटेंसी अपनी जिम्मेदारी समाप्त कर साइट खाली कर देंगी। हालांकि, दोनों कंपनियों ने तीन साल की गारंटी दी है और रखरखाव के लिए उनकी छोटी तकनीकी टीमें परिसर में तैनात रहेंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि ऑडिटोरियम का निर्माण अभी बाकी है, जिसे अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही सभी दस्तावेजी प्रक्रिया और बिल भुगतान भी निर्धारित समय में निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *