UGC Act 2026: यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में बुधवार को नरसिंहानंद के सेवक महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने तख्तियां हाथों में लेकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ नारे लगाए और इस कानून को तत्काल रद्द करने की मांग उठाई।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि यूजीसी एक्ट 2026 को वापस नहीं लिया गया, तो वे उग्र कदम उठाने को मजबूर होंगी। उनका कहना था कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता।

शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक है यह कानून
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने यूजीसी एक्ट 2026 को शिक्षा प्रणाली के लिए नुकसानदेह बताते हुए इसे “काला कानून” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह कानून आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर नकारात्मक असर डालेगा।
उनका आरोप है कि नए प्रावधानों के जरिए उच्च शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह केंद्रीकृत करने की कोशिश की जा रही है, जिससे राज्यों की स्वायत्तता कम होगी और छात्रों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से कानून पर पुनर्विचार करने की मांग दोहराई।














Leave a Reply