khabarhunt.in

खबर का शिकार

Maoist encounter in Andhra Pradesh: Three Naxalites including top central committee member killed

आंध्र प्रदेश में माओवादी मुठभेड़: शीर्ष केंद्रीय समिति सदस्य समेत तीन नक्सली ढेर

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बुधवार सुबह हुई एक बड़ी मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के…

Read More
Khamenei's stern warning on Iran-Israel conflict and US intervention: Tensions in the Middle East are at a peak

ईरान-इजरायल संघर्ष और अमेरिकी हस्तक्षेप पर खामेनेई की कड़ी चेतावनी: मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर

18 जून को दुबई और यरूशलम से रायटर की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते…

Read More
Love marriage, kidnapping and arrest of senior IPS officer: Big political and police storm in Tamil Nadu

प्रेम विवाह, अपहरण और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की गिरफ्तारी: तमिलनाडु में बड़ा सियासी और पुलिसिया बवंडर

तमिलनाडु में इन दिनों एक बेहद अजीबोगरीब और सनसनीखेज मामला सुर्खियों में है, जिसमें प्रेम विवाह, पारिवारिक विवाद, नाबालिग का…

Read More
Nitin Gadkari made a big announcement: Annual Fastag pass of ₹ 3000, now highway travel will be easier and cheaper

नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान: ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास, अब हाईवे सफर होगा आसान और सस्ता

देश में हाईवे यात्रा को और अधिक सुगम, सस्ता और विवाद रहित बनाने के उद्देश्य से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग…

Read More
Helicopter service will not be available in Amarnath Yatra 2025, government declared 'no flying zone' - big decision for security

अमरनाथ यात्रा 2025 में नहीं मिलेगी हेलीकॉप्टर सेवा, सरकार ने घोषित किया ‘नो फ्लाइंग जोन’ – सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आगामी श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस बार यात्रियों…

Read More
Congress attacks PM Modi and Donald Trump's call: "Triple blow to India"

प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की कॉल पर कांग्रेस का हमला: “भारत को ट्रिपल झटका”

दिल्ली की सियासत में बुधवार को एक बड़ा उबाल तब आया जब कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका…

Read More
उच्चतम न्यायालय ने अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को राज्य में रिलीज नहीं किए जाने को लेकर कर्नाटक सरकार को मंगलवार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि भीड़ और नैतिकता के तथाकथित पहरेदारों को सड़कों पर हंगामा करने इजाजत नहीं दी जा सकती। न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कहा कि कानून का शासन स्थापित किया जाना चाहिए और लोगों को फिल्म देखने से रोकने के लिए उनके सिर पर बंदूक नहीं तानी जा सकती। शीर्ष अदालत ने कर्नाटक सरकार को राज्य में फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी देने के लिए एक दिन का समय दिया और कहा कि एक बार जब फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से मंजूरी मिल जाती है तो उसे सभी राज्यों में रिलीज किया जाना चाहिए। पीठ ने कहा कि अगर कमल हासन ने कुछ भी असुविधाजनक कहा है तो उसे अटल सत्य नहीं माना जा सकता और कर्नाटक के प्रबुद्ध लोगों को इस पर बहस करनी चाहिए थी और कहना चाहिए था कि वह गलत थे। शीर्ष अदालत ने कन्नड़ भाषा को लेकर कमल हासन की टिप्पणी पर माफी मांगने के लिए उच्च न्यायालय की हाल की टिप्पणियों की भी आलोचना की और कहा कि माफी मांगने का काम उसका नहीं है। पीठ ने उच्च न्यायालय में लंबित फिल्म से संबंधित मामले को शीर्ष अदालत में स्थानांतरित कर दिया तथा मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को तय की। ‘ठग लाइफ’ पांच जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वर्ष 1987 में आई ‘नायकन’ के बाद हासन और फिल्म निर्माता मणिरत्नम की जोड़ी वाली तमिल फिल्म ’ठग लाइफ’ कर्नाटक में रिलीज नहीं हो सकी, क्योंकि 70 वर्षीय हासन ने कन्नड़ भाषा के बारे में एक टिप्पणी की थी, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। शीर्ष अदालत कर्नाटक में फिल्म की रिलीज न होने को चुनौती देने वाले एम महेश रेड्डी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। उच्च न्यायालय ने हासन की इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी कि ‘‘कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति तमिल से हुई है।’’ उच्च न्यायालय ने यह भी कहा था कि ‘‘एक बार माफी मांगने पर स्थिति सुलझ सकती थी।’’ कमल हासन द्वारा चेन्नई में अपनी फिल्म के प्रचार कार्यक्रम में कथित तौर पर की गई इस टिप्पणी से कर्नाटक में तीखी प्रतिक्रिया हुई, जिसके बाद कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने घोषणा की कि जब तक हासन माफ़ी नहीं मांगते, तब तक राज्य में फिल्म प्रदर्शित नहीं की जाएगी।

लोगों के सर पर बंदूक नहीं तानी जा सकती, कर्नाटक में ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर बोला सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को राज्य में रिलीज नहीं किए जाने को लेकर कर्नाटक…

Read More