पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। किसान संगठनों के साथ शिक्षक, छात्र और मजदूर यूनियन ने सोमवार को विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर घेराव करने का फैसला किया है। सभी की एक ही मांग है—सीनेट चुनाव की अधिसूचना तुरंत जारी की जाए।
चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं और लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने किसी भी संगठन को प्रदर्शन की औपचारिक मंजूरी नहीं दी है।
संगठनों का कहना है कि वे अपनी मांग पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे, और अगर उन्हें रोका गया तो “चंडीगढ़ बंद” किया जाएगा। पूरे पंजाब से समर्थक वाहन भरकर चंडीगढ़ पहुँच रहे हैं, और सुबह 11 बजे मुख्य गेट पर प्रदर्शन शुरू होने की तैयारी है।
रविवार देर रात गेट नंबर–2 पर माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब छात्रों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि धरने के लिए लाई जा रही दरियाँ और चादरें लेकर आने वाले वाहनों को कैंपस में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके विरोध में छात्रों ने गेट को ब्लॉक कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
सोमवार को सुरक्षा को देखते हुए कैंपस के अंदर सभी दुकानें बंद रहेंगी। पुलिस ने कहा है कि किसी भी तरह की अराजकता नहीं होने दी जाएगी और सभी प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी से लगातार नजर रखी जा रही है।
















Leave a Reply