khabarhunt.in

खबर का शिकार

सड़क निर्माण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, CM फ्लाइंग स्क्वाड की छापेमारी में खुली पोल

पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की गई है। सोमवार को सीएम फ्लाइंग स्क्वाड ने मार्केट कमेटी भीखी के माखा–चहलां विशेष संपर्क मार्ग का औचक निरीक्षण किया, जहां निर्माण में गंभीर खामियां पाई गईं।

जेई गुरप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त

निरीक्षण के दौरान खराब गुणवत्ता और अनियमितताओं की पुष्टि होने पर
पंजाब मंडी बोर्ड के जूनियर इंजीनियर गुरप्रीत सिंह को तुरंत टर्मिनेट कर दिया गया।
सरकार ने यह कदम भ्रष्टाचार को लेकर अपनी सख्ती का स्पष्ट संदेश देने के लिए उठाया है।

SDO को नोटिस, सभी कार्य वापस लिए गए

उपमंडल अधिकारी (SDO) चमकौर सिंह को नोटिस जारी किया गया है।

एसडीओ के अधीन आने वाले सभी प्रोजेक्ट तुरंत प्रभाव से वापस ले लिए गए हैं, ताकि आगे किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।

सख्त चेतावनी—सरकार नहीं बर्दाश्त करेगी भ्रष्टाचार

पंजाब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि
राज्य में सड़क निर्माण कार्यों में कोई भी लापरवाही या भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा।
फ्लाइंग स्क्वाड की यह कार्रवाई इंजीनियरिंग और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *