khabarhunt.in

खबर का शिकार

Sangam Water Controversy: संगम जल पर सियासी घमासान – अखिलेश यादव ने बीजेपी नेताओं को दी चुनौती

akhilesh yadav samajwadi party

अखिलेश का तंज

महाकुंभ में संगम जल की शुद्धता को लेकर बयानबाजी जारी है। अखिलेश यादव ने बीजेपी नेताओं को चैलेंज देते हुए कहा कि उन्हें संगम का पानी पीना चाहिए और दवा के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए।

बीजेपी नेताओं को संगम जल से नहाने और पीने की चुनौती

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी नेताओं को संगम का जल से भरा टैंक दिया जाना चाहिए, ताकि वे इसे न सिर्फ नहा सकें, बल्कि जरूरत पड़ने पर दवा के रूप में भी पी सकें। सपा प्रमुख ने कहा कि डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन आपस में टकरा रहे हैं। दिल्ली और लखनऊ के आंकड़ों में अंतर है, जिससे सरकार की स्थिति स्पष्ट हो रही है।

दिल्ली के अधिकारी सनातनी नहीं? – अखिलेश का सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार दिल्ली के आंकड़ों को स्वीकार नहीं कर रही। अगर दिल्ली वाले संगम के पानी को नहाने लायक नहीं मान रहे, तो क्या इसका मतलब है कि दिल्ली के अधिकारी सनातनी नहीं हैं? सपा प्रमुख ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार उर्दू का विरोध करती है, लेकिन खुद उर्दू का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि सीएम को उर्दू की जानकारी नहीं है, वह बस ग़ज़ल सुनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *