अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण अब अपनी पूर्णता के करीब है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे, जिससे पूरे विश्व को यह संदेश जाएगा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
याद दिला दें, भूमि पूजन से लेकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक हर ऐतिहासिक क्षण पीएम मोदी के हाथों ही संपन्न हुआ था — और अब शिखर ध्वजारोहण** भी वही करेंगे।
नागर शैली में बना यह भव्य मंदिर भारतीय शिल्पकला, स्थापत्य और संस्कृति का अनुपम संगम है।
मंदिर की दीवारों और स्तंभों पर बनी सुंदर नक्काशियां और कलाकृतियां इसे एक जीवंत कलात्मक रूप देती हैं।
गुजरात के प्रसिद्ध शिल्पकार चंद्रकांत भाई सोमपुरा और उनकी टीम ने हर पिलर व दीवार पर बारीकी से डिजाइन तैयार की है। राम मंदिर ट्रस्ट ने हाल ही में प्रथम तल के राम दरबार की अद्भुत तस्वीरें साझा कीं, जिनमें राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के दिव्य स्वरूप दिखाई दे रहे हैं। जैसे-जैसे निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच रहा है, देश-विदेश के रामभक्तों में उत्साह और श्रद्धा की लहर तेज़ हो गई है।















Leave a Reply