khabarhunt.in

खबर का शिकार

यूपी में महिला और बच्चों के लिए नया स्वास्थ्य मिशन

UP :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर और केजीएमयू से राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत की। इन शिविरों का मुख्य फोकस महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर रखा गया है।

योगी सरकार के इस बड़े अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 20,324 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं, जिनमें रक्तचाप, मधुमेह, रक्त जांच, एनीमिया, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की निःशुल्क जांच के साथ-साथ उपचार और परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा 507 रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान में हिस्सा लें और रक्तदान कर जीवन बचाने के पुण्य कार्य से जुड़ें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व देखभाल, बच्चों के टीकाकरण और कुपोषण दूर करने पर केंद्रित है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों को गोद में लेकर अन्नप्राशन संस्कार कराया, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की और स्वयं पोषाहार वितरण भी किया। इस दृश्य ने कार्यक्रम को विशेष भावनात्मक रंग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *