khabarhunt.in

खबर का शिकार

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल : 14 IAS अधिकारियों के विभाग बदले,कई अहम पदों पर नई तैनाती

UP (लखनऊ) : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार शाम बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभाग बदल दिए। इस फेरबदल में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, नगर विकास और पर्यटन जैसे अहम विभागों के प्रमुख सचिव बदल दिए गए हैं।

स्वास्थ्य कारणों से मुख्य सचिव एस.पी. गोयल को उनके सभी पदों, जिसमें अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) भी शामिल है, से हटा दिया गया है। वे फिलहाल अवकाश पर हैं और 22 सितंबर को नवरात्र के दौरान पदभार ग्रहण करेंगे।

गोयल के आईआईडीसी सहित अन्य सभी पद अब कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार को सौंप दिए गए हैं। हालांकि उनसे बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग हटा लिया गया है। अब उनके पास अपर मुख्य सचिव वित्त, अध्यक्ष पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा, अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन एवं समन्वय विभाग और परियोजना निदेशक यूपीडास्प का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

पार्थसारथी सेन शर्मा को चिकित्सा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

अमित कुमार घोष को सचिवालय प्रशासन, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग से स्थानांतरित कर स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं मुकेश कुमार मेश्राम को पर्यटन, संस्कृति व धर्मार्थ कार्य विभाग से हटाकर पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मेश्राम सितंबर 2020 से अपने पिछले पद पर तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *