मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद राजनीतिक हलचल लगातार तेज हो गई है। इस मामले में जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी ने खुद के खिलाफ कार्रवाई की आशंका जताई है। उन्होंने कहा, “कभी भी मेरी गिरफ्तारी हो सकती है, पूरा खेल अनंत सिंह के दबाव में हो रहा है।”
“अनंत सिंह और उनके गुर्गे फैला रहे हैं दहशत” – पीयूष प्रियदर्शी
एक निजी चैनल से बातचीत में प्रियदर्शी ने कहा कि अनंत सिंह और उनके समर्थक खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई पहले ही होनी चाहिए थी। हमारे पास अनंत सिंह और उनके साथियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि “शिक्षित और ईमानदार उम्मीदवारों को वोट दें, किसी के डर या दबाव में निर्णय न लें।”
“जो भी दोषी होगा, नहीं बचेगा” – DGP
बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पटना एसएसपी के नेतृत्व में 150 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम बनाकर अनंत सिंह को मोकामा से गिरफ्तार किया गया। डीजीपी ने कहा, “इस केस में जो भी व्यक्ति शामिल होगा — चाहे वह पीयूष प्रियदर्शी हों या कोई और — सभी को जांच पूरी होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
















Leave a Reply