
पंजाब के मानसा में एक महिला ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान वार्ड नंबर 10, शक्ति नगर निवासी मीनाक्षी जिंदल (46) के रूप में हुई है। अभी तक उसका शव नहीं मिला है, लेकिन नहर के किनारे उसके कुछ कपड़े बरामद हुए हैं।
पुलिस ने इस मामले में मीनाक्षी के पति राजीव कुमार, सास, ससुर और अन्य छह परिवारिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि मीनाक्षी को ससुराल वालों द्वारा तंग किया जा रहा था। उसे मायके वालों से बात करने की अनुमति नहीं दी जाती थी और दहेज और पैसों की मांग भी की जाती थी।
मृतका के भाई अमित सिंगला ने बताया कि 24 सितंबर को मीनाक्षी के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की और बाद में उसे घर से निकाल दिया। इस बयान के आधार पर पुलिस ने कुल आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है, जिसमें पति, ससुराल के अन्य सदस्य और सास-ससुर शामिल हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।














Leave a Reply