khabarhunt.in

खबर का शिकार

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में पत्नी की हत्या कर बोला – मां गुम हो गई, बेटे के खुलासे से पकड़ा गया आरोपी

killed wife by bringing mahakumbh

दिल्ली नगर निगम में सफाईकर्मी के तौर पर काम करने वाले अशोक वाल्मीकि ने अपनी पत्नी मीनाक्षी की हत्या कर दी। अवैध संबंधों के चलते पत्नी से रोजाना झगड़े हो रहे थे, जिससे तंग आकर उसने महाकुंभ मेले में हत्या की साजिश रची।

प्लानिंग के तहत की हत्या

अशोक 17 फरवरी को पत्नी को महाकुंभ स्नान के बहाने प्रयागराज ले गया। 18 फरवरी को दोनों ने संगम में डुबकी लगाई और वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया। रात में एक लॉज में ठहरने के बाद, अशोक ने चाकू से मीनाक्षी की हत्या कर दी और फरार हो गया।

बेटे को दिया धोखा, खुलासा ऐसे हुआ

दिल्ली लौटकर अशोक ने बेटे से कहा कि उसकी मां मेले में गुम हो गई है। परेशान बेटा मां की तलाश में प्रयागराज पहुंचा और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने गया। वहीं पुलिस ने उसे एक अज्ञात महिला की लाश के बारे में बताया। शव देखते ही बेटा रोने लगा और मां को पहचान लिया।

बेटे की चालाकी से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने बेटे को आरोपी पिता को बुलाने के लिए कहा, लेकिन यह न बताने को कहा कि शव मिल चुका है। बेटे के बुलाने पर अशोक प्रयागराज पहुंचा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि वह किसी और महिला के साथ रिश्ता रखना चाहता था, इसलिए उसने पत्नी को रास्ते से हटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *