रानीपुर क्षेत्र के सुमननगर में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भात भरकर लौट रहे सहारनपुर के एक परिवार की वैन सूखी नदी में पलट गई। हादसे में दो बच्चों समेत छह लोग घायल हुए, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, परिवार रानीपुर के सलेमपुर क्षेत्र में भात भरने आया था। वापसी के दौरान सुमननगर के पास एक बाइक सवार अचानक वैन के सामने आ गया। वैन चालक ने टक्कर से बचने के लिए गाड़ी मोड़ी, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और वाहन सूखी नदी में पलट गया।
ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, पहुंचाई मदद
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने तीन मासूम बच्चों समेत एक पुरुष और एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को बहादराबाद स्थित अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया — सभी की हालत स्थिर
रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि वैन सवारों को केवल मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हादसा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ था। फिलहाल सभी यात्री खतरे से बाहर हैं।
















Leave a Reply