khabarhunt.in

खबर का शिकार

बिहार में नई सरकार गठन की रफ्तार तेज, नीतीश ने विधानसभा भंग करने की सिफारिश की

बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक के बाद राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और 19 नवंबर को मौजूदा विधानसभा भंग करने की औपचारिक सिफारिश की। विधानसभा भंग होने के साथ ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलकर विधानसभा भंग करने का अनुरोध करें। इसी के तहत नीतीश कुमार सीधे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की।

इसके एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में विजयी हुए सभी 243 विधायकों की सूची सौंप दी थी। चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए थे।

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में एनडीए ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 सीटों पर जीत दर्ज की।

बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी

जेडीयू को 85 सीटें मिलीं

चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) ने 19 सीटों पर जीत हासिल की

एचएएम और आरएलएम ने मिलकर 9 सीटें जीतीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *