khabarhunt.in

खबर का शिकार

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान, बेगूसराय में सबसे ज्यादा तो पटना में सबसे कम वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक औसतन 27.65% वोटिंग दर्ज की गई। बेगूसराय में सबसे ज्यादा 30.37% जबकि पटना में सबसे कम 23.71% मतदान हुआ। अन्य जिलों में भी शांतिपूर्ण मतदान की खबरें हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में तारापुर में शांतिपूर्ण मतदान जारी रहा। राजद प्रत्याशी अरुण शाह ने असरगंज प्रखंड के बूथ संख्या 61 पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया। इस सीट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अरुण शाह के बीच सीधा मुकाबला है। प्रशासन सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *