khabarhunt.in

खबर का शिकार

बिहार चुनाव से पहले बीजेपी के पूर्व मंत्री का बड़ा आरोप — NDA सरकार पर 62 हजार करोड़ के घोटाले का दावा

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले बीजेपी के ही वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद आर.के. सिंह ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है।

आर.के. सिंह का कहना है कि एनडीए सरकार ने अदाणी समूह के साथ जो बिजली खरीद समझौता किया है, उसमें भारी घपला हुआ है। उनके मुताबिक, इस समझौते के तहत बिहार सरकार को अगले 25 साल तक अदाणी पावर लिमिटेड से ₹6.75 प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदनी होगी।

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि जिस दर पर जमीन दी गई और जिस दाम पर बिजली ली जाएगी, उसमें करीब ₹62,000 करोड़ का घोटाला हुआ है। इसका सीधा बोझ बिहार की जनता पर पड़ेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस सौदे में सरकार के मंत्री और अधिकारी शामिल हैं, और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। यह बयान चुनाव से ठीक पहले आने के कारण राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *