पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बाढ़ के लिए सरकार की लापरवाही को उजागर करते हुए “आरोप पत्र” जारी किया।
भाजपा का कहना है कि सूबे में बाढ़ का सबसे बड़ा कारण सरकारी और विभागीय स्तर की नाकामी रही। शर्मा ने आरोप लगाया कि बार-बार की चेतावनियों, विशेषज्ञ रिपोर्टों और केंद्र द्वारा दिए गए हजारों करोड़ रुपये के बावजूद सरकार प्रभावी बचाव और राहत कार्य करने में असफल रही।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की शुरुआती चेतावनियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने ठोस बचाव कदम नहीं उठाए, जिससे आम जनता को भारी नुकसान हुआ। भाजपा के अन्य नेता बिक्रम सिंह चीमा, डॉ. सुभाष शर्मा और मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने भी सरकार से गंभीर जवाबदेही और जवाब देने की मांग की।
















Leave a Reply