लैंड जिहाद से मुक्त हुए धार्मिक स्थल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान प्रयागराज के कई पौराणिक स्थलों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। लेकिन उनकी सरकार ने इन स्थलों को माफियाओं से मुक्त कराकर उनका कायाकल्प किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी सोच नकारात्मक है, उनसे सकारात्मकता की उम्मीद करना बेकार है।
धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार
सीएम योगी ने बताया कि अक्षय वट, माता सरस्वती कूप, द्वादश माधव, श्रृंगवेरपुर, पातालपुरी और भगवान बेनी माधव जैसे पवित्र स्थलों पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। महाकुंभ के दौरान इन स्थलों को माफियाओं से मुक्त कराया गया और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन सुलभ किए गए।
महाकुंभ ने बदली यूपी की छवि

सीएम योगी ने महाकुंभ के सफल आयोजन पर कहा कि इससे दुनिया को भारत के सामर्थ्य और सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप की झलक मिली। उन्होंने कहा कि पहले के कुंभ आयोजनों में भारी अव्यवस्थाएं रहीं, लेकिन 2019 और 2025 के महाकुंभ ने यूपी की नकारात्मक छवि को बदल दिया।
विपक्ष पर तीखा हमला
योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शासनकाल में कुंभ अव्यवस्था और गंदगी का अड्डा बन गया था। 1954, 2007 और 2013 के कुंभ में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले कुंभ में एक हजार से अधिक मौतें हुई थीं।
तकनीक और स्वच्छता का महाकुंभ
उन्होंने बताया कि 2025 के महाकुंभ में स्वच्छता, सुरक्षा और तकनीक का बेहतरीन संयोजन किया गया। डेढ़ लाख शौचालय बनाए गए और उन्हें क्यूआर कोड से जोड़ा गया। डिजिटल खोया-पाया केंद्र के जरिए 54 हजार से अधिक लोग अपने परिजनों से मिले।
संभल और ऐतिहासिक साक्ष्य
संभल की ऐतिहासिकता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह स्थान 5000 साल पुराना है और पुराणों में श्रीहरि के 10वें अवतार का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि इतिहास छिपाने वालों को पुराण पढ़ने चाहिए।
गंगा की सफाई और आस्था से जुड़ी अर्थव्यवस्था
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा आज पहले से अधिक स्वच्छ है। उन्होंने नमामी गंगे परियोजना के तहत कानपुर में 14 करोड़ लीटर सीवर को रोकने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि आस्था को अर्थ से जोड़कर लाखों लोगों को रोजगार मिला है और नया भारत आस्था व अर्थव्यवस्था दोनों में आगे बढ़ रहा है।















Leave a Reply