
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के मौके पर देशवासियों और प्रदेशवासियों को खास तोहफा दिया है। जीएसटी सुधार के तहत अब छात्रों की शिक्षा सामग्री, दूध, दही, घी, पनीर और अन्य आवश्यक खाद्य वस्तुओं पर छूट दी गई है, जबकि नशे और फिजूलखर्ची की चीजों पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। साथ ही युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए बाइक, कार, घर, स्टील, सीमेंट जैसी चीजों पर भी टैक्स में राहत दी गई है। यह योजना 3 सितंबर को जीएसटी काउंसिल द्वारा घोषित की गई थी और 22 सितंबर से पूरे देश में लागू हो रही है।
वहीं, विजयदशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर गांव, कस्बे और जिले में युवाओं को बुराई के प्रतीक—पाप, अत्याचार, भ्रष्टाचार, अन्याय और नशे—का पुतला जलाने का संदेश दिया। उन्होंने अपने आवास पर नशामुक्त भारत के लिए “नमो युवा रन” का शुभारंभ किया, जो कालिदास मार्ग से शुरू होकर 1090 चौराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान युवाओं को भारत माता की जय के जयकारों के साथ हौसला बढ़ाया गया।
सीएम योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने “आजादी के अमृत महोत्सव” के अवसर पर देशवासियों से विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाने और पंच प्रण निभाने का आह्वान किया था। इन पंच प्रणों में शामिल हैं—गुलामी के अंशों को समाप्त करना, अपनी विरासत का सम्मान करना, सेना और वर्दीधारी बलों के प्रति आदर रखना, सामाजिक समानता के निर्माण में योगदान देना और अपने नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना। यही पंच प्रण देशवासियों को विकसित भारत की दिशा में मार्गदर्शक बनाएंगे।














Leave a Reply