khabarhunt.in

खबर का शिकार

पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी का मामला: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के खिलाफ FIR दर्ज

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। उन पर पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री बूटा सिंह के खिलाफ कथित जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप है। मामले में अब कपूरथला के थाना साइबर सेल में वडिंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

यह शिकायत बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा को दी थी। जांच के बाद पुलिस ने वडिंग पर बीएनएस 2023 की धारा 353, 196 और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(u) और 3(1)(v) के तहत मामला दर्ज किया है।

डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने बताया कि कानूनी सलाह और जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल, इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *