khabarhunt.in

खबर का शिकार

पटना में 243 विधायकों के लिए नए डुप्लेक्स बंगले तैयार, आधुनिक सुविधाओं से लैस आवास परिसर

बिहार की राजधानी पटना से—जहां विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। इसी बीच 243 विधायकों के लिए नए आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है… और ये बंगले सुविधाओं से भरपूर हैं.

243 विधायकों के लिए तैयार हुए आधुनिक डुप्लेक्स बंगले

पटना के दारोगा राय पथ पर बनाए गए ये नए MLA क्वार्टर अब पूरी तरह तैयार हैं।
पहले से मौजूद 62 बंगले के अलावा 181 नए डुप्लेक्स बनकर तैयार हुए हैं।

सभी बंगले 4 BHK हैं और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।

क्या हैं इन नए डुप्लेक्स की खासियतें?

कुल निर्माण क्षेत्र: 44 एकड़

प्रत्येक डुप्लेक्स का आकार: करीब 3700 sqft

ग्राउंड फ्लोर:

गेस्ट रूम

PA रूम

ऑफिस रूम

किचन

फर्स्ट फ्लोर:

3 कमरे, जिनमें एक मास्टर बेडरूम

सबसे ऊपर:

गार्ड रूम की सुविधा

कुल 6 टॉयलेट

सभी कमरों और डाइनिंग हॉल में:

बेड

सोफा

पूरा फर्नीचर

हर बंगले के बाहर विधानसभा क्षेत्र का नाम और क्षेत्र संख्या साफ-साफ लिखा गया है, जिससे पता चलता है कि किस विधायक को कौन-सा आवास मिलेगा।

परिसर में मौजूद अतिरिक्त सुविधाएं

एमएलए हॉस्टल

कैंटीन

कम्युनिटी सेंटर

वर्षा जल संचयन की व्यवस्था

सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (उपचारित पानी का उपयोग प्लांटेशन में)

एलईडी स्ट्रीट लाइट्स

सड़क और कॉमन एरिया में पौधारोपण:

चंपा

गुलमोहर

महोगनी

विधायकों को क्या मिलेगा फायदा?

नई व्यवस्था से:

विधायकों को जनता के साथ संपर्क बनाए रखना आसान होगा

क्षेत्र के लोगों को आवासीय लोकेशन ढूंढने में सुविधा

बेहतर सुरक्षा और आधुनिक रहन-सहन की व्यवस्था

चुनाव नतीजों के बाद जहां सरकार गठन का इंतजार है… वहीं पटना में आधुनिक MLA आवास परिसर तैयार होकर यह संकेत दे रहा है कि नई विधानसभा एक नए ढर्रे, नई सुविधाओं और नए माहौल में काम शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *