चंडीगढ़: पंजाब में अब ठंड ने औपचारिक रूप से दस्तक दे दी है। राज्य के कई हिस्सों में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में औसतन 0.7 डिग्री की गिरावट आई, वहीं फरीदकोट 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा।
अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में भी गिरी रात की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा में भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
अमृतसर: अधिकतम 27.5°C (0.7°C सामान्य से कम), न्यूनतम 10.3°C
लुधियाना: अधिकतम 28.8°C, न्यूनतम 13.0°C
पटियाला: अधिकतम 29.5°C, न्यूनतम 12.1°C (1.1°C सामान्य से कम)
बठिंडा: न्यूनतम 8.6°C (2.9°C सामान्य से नीचे)
रोपड़: न्यूनतम 13.8°C
फाजिल्का और पठानकोट: क्रमशः 28.1°C और 27.0°C अधिकतम तापमान
ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी हवाओं ने पंजाब में सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है, लेकिन रात और सुबह की ठंडक और तेज हो सकती है।
हल्की राहत दिन के तापमान में
राज्य में अधिकतम तापमान में करीब 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे दिन में हल्की धूप राहत दे रही है।
















Leave a Reply