khabarhunt.in

खबर का शिकार

पंजाब में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी

पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बटाला पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और नागालैंड पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। एजीटीएफ ने हत्या के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन और उनके चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे और उन्हें नागालैंड की राजधानी कोहिमा से गिरफ्तार किया गया।

ये दोनों आरोपी 9 सितंबर 2025 को बटाला के गांव चीमा खुड्डी में हुई जगराज सिंह उर्फ जुग्गा की हत्या के मामले में वांछित थे। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि यह टारगेट किलिंग विदेश में बैठे गैंगस्टर जसविंदर सिंह उर्फ मनु अगवान, मोहम्मद यासीन अख्तर उर्फ जीशान अख्तर और गोपी नवांशहरिया के निर्देश पर की गई थी।

पुलिस ने नागालैंड की सक्षम अदालत से आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड हासिल कर ली है और उन्हें पंजाब लाया जा रहा है। पुलिस इस मामले को गैंगवार और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़कर देख रही है और जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *