khabarhunt.in

खबर का शिकार

नोएडा स्टेडियम में देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौतिक फाउंडेशन (राष्ट्रीय पंजीकृत) द्वारा आयोजित टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ 26 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।

देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौतिक फाउंडेशन (राष्ट्रीय पंजीकृत) द्वारा आयोजित टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ 26 अक्टूबर 2025 (रविवार) को नोएडा स्टेडियम, सेक्टर 21A (उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा।
फाउंडेशन के दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह कंडारी ने टूर्नामेंट से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग श्रीमती पूनम कठैत होंगी, जो कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी।
वही टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 दिसंबर 2025 को नवाब पटौदी क्रिकेट स्टेडियम, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ग्राउंड, नई दिल्ली में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट की प्रमुख विशेषताएँ
उत्तराखंड की 64 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी
लगभग 960 खिलाड़ी मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे
उद्घाटन मैच: जय माँ भौना देवी बनाम देवभूमि उत्तराखंड XI
विजेता टीम को ₹1,21,000/- और उपविजेता टीम को ₹75,000/-
अन्य आकर्षक पुरस्कार और ट्रॉफियाँ भी प्रदान की जाएंगी

उद्घाटन समारोह की झलकियाँ
दीप प्रज्वलन
राष्ट्रगान
मशाल प्रज्वलन
ट्रॉफी अनावरण
भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

अर्जुन सिंह कंडारी ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से एक सशक्त मंच प्रदान करना और उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है।
फाउंडेशन का प्रेरक नारा है —
“खेलो उत्तराखंड, बढ़ो उत्तराखंड, जीतो उत्तराखंड।”
प्रेस वार्ता में संरक्षक मनवर सिंह असवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दरवान सिंह रावत, और सीनियर क्रिकेट कोच कमल सिंह बागड़ी ने भी उपस्थित रहकर आयोजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *