
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद जयपुर की सड़कों पर दीपावली जैसी खुशी का माहौल देखने को मिला। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाए, आतिशबाज़ी की और भारत माता के जयकारे लगाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।
जयपुर के राजापार्क और मुख्य बाजारों में लोगों ने झंडे लहराए और टीम इंडिया की उपलब्धि को दीपावली से पहले का “तोहफा” बताया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस जीत ने देशवासियों को उत्साह और खुशी से भर दिया है।
यह मुकाबला सिर्फ खेल का नहीं, बल्कि भावनाओं का भी संग्राम था। भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला आधिकारिक क्रिकेट मुकाबला था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग इसे “ऑपरेशन एशिया कप” और “ऑपरेशन जीत” के नाम से जोड़कर मज़ेदार मीम्स और हैशटैग्स के साथ जश्न मना रहे हैं।
एक समर्थक ने कहा, “चाहे मैदान युद्ध का हो या क्रिकेट का, जीत हमेशा भारत की ही होती है।” जयपुर की जनता ने इस भावना को सड़कों पर जोरदार तरीके से व्यक्त किया और टीम इंडिया की शानदार जीत को यादगार बना दिया।














Leave a Reply