khabarhunt.in

खबर का शिकार

दिल्ली MCD उपचुनाव: सीएम रेखा गुप्ता बोलीं — “जनता का आशीर्वाद ही हमारी ताकत, 12 सीटों पर लड़ेगी भाजपा”

दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव को लेकर राजधानी की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को स्पष्ट किया कि भाजपा दिल्ली की सभी 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि ये उपचुनाव दिल्ली के समग्र विकास की दिशा में एक अहम कदम हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “जनता का आशीर्वाद और सेवा भाव ही हमारा कार्य है। दिल्ली ने बीते वर्षों में कई विकट परिस्थितियों का सामना किया है, अब उनके समाधान का समय आ गया है। इन 12 सीटों पर भाजपा का विजय होना बेहद जरूरी है, क्योंकि पहले की सरकारों ने केवल राजनीति की, विकास नहीं।”

‘विकसित और स्वच्छ दिल्ली’ का विजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य ‘विकसित और स्वच्छ दिल्ली’ बनाना है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि दिल्ली का हर वार्ड खूबसूरत, स्वच्छ और उन्नत बने। अब राजनीति नहीं, विकास पर ध्यान देना है।”
उनके इस बयान से साफ है कि आगामी उपचुनावों में पार्टी शहरी अवसंरचना, स्वच्छता और सौंदर्यकरण को अपना मुख्य एजेंडा बनाएगी।

दिल्ली-बिहार संबंध पर भी दिया बड़ा बयान
बिहार चुनाव के बीच सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली और बिहार का रिश्ता दिल और आत्मा जैसा है। दिल्ली का विकास होगा तो बिहार भी आगे बढ़ेगा।”
उनका यह बयान दोनों राज्यों के बीच मजबूत सामाजिक और भावनात्मक संबंधों को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *