khabarhunt.in

खबर का शिकार

दिल्ली में हादसा: वित्त मंत्रालय के उप सचिव नवजोत सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत

DELHI : दिल्ली के रिंग रोड पर छावनी मेट्रो स्टेशन के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तेज़ रफ़्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 52 वर्षीय नवजोत सिंह की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए।

नवजोत सिंह आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए), वित्त मंत्रालय में उप सचिव के पद पर तैनात थे और उत्तर ब्लॉक में उनकी पोस्टिंग थी। हाल ही में उन्होंने आईआईएम लखनऊ से एक ट्रेनिंग कोर्स पूरा किया था और फिर से दफ़्तर ज्वॉइन करने वाले थे। वह केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) कैडर के अधिकारी थे और अपने परिवार के साथ पश्चिम दिल्ली के हरिनगर इलाके में रहते थे।

जानकारी के अनुसार, नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से दर्शन कर घर लौट रहे थे। धौला कुआं के पिलर नंबर 57 से राजा गार्डन की ओर जाते समय उनकी बाइक को तेज़ रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *