khabarhunt.in

खबर का शिकार

दिल्ली में आयोजित संविधान दिवस समारोह में जया मिश्रा सहित कई हस्तियों को मिला ‘संविधान रत्न अवार्ड’

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित संविधान दिवस समारोह में भारत मंच ने कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को ‘संविधान रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया।
इनमें ग्लोबल नवजीवन स्कूल की साइंस शिक्षिका जया मिश्रा भी शामिल रहीं, जिन्हें शिक्षा क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक समय से किए जा रहे उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के 37वें पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति के.जी. बालाकृष्णन थे। समारोह में कई गणमान्य अतिथि, जज, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, खेल और समाजसेवा से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

भारत मंच के चेयरमैन डॉ. एम.के. खान और प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ देकर किया।

डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि 26 नवंबर को मनाए जाने वाले संविधान दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम रखा गया था। इसमें संविधान जानकारों द्वारा व्याख्यान हुए और फिर देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

संस्था का मानना है कि अच्छे कार्य की सराहना करना जरूरी है, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हों और देश की प्रगति में सकारात्मक योगदान दे सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *