khabarhunt.in

खबर का शिकार

ढाका में फिर धमाके और बवाल: शेख हसीना पर फैसले से पहले हाई अलर्ट, पुलिस को सख्त आदेश

बांग्लादेश में पिछले साल की हिंसा को केवल एक साल ही हुआ है, और इसी बीच राजधानी ढाका में फिर से हालात बिगड़ गए हैं। शहर के कई इलाकों में बम धमाकों के बाद लोगों में दहशत फैल गई है। प्रदर्शन लगातार उग्र होते जा रहे हैं। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को हिंसक प्रदर्शनकारियों पर देखते ही गोली चलाने के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक कि रविवार को ढाका में कई स्थानों पर धमाकों की पुष्टि हुई है। ये घटनाएँ ऐसे समय हुई हैं जब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर लगे आरोपों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) आज अपना फैसला सुनाने वाला है।

अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रहे धमाकों ने ढाका को हिला दिया है। पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

शेख हसीना पर आरोप?

पिछले साल की हिंसा के दौरान मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप शेख हसीना पर लगाए गए हैं। कहा गया है कि प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने छात्र प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हसीना ने इन आरोपों को नकार दिया है।

फैसले से पहले अपील

कोर्ट के फैसले से पहले शेख हसीना ने एक ऑडियो संदेश जारी कर लोगों से आंदोलन तेज करने की अपील की है। वहीं उनकी पार्टी आवामी लीग ने देशव्यापी बंद का ऐलान किया है।

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर शेख मोहम्मद सज्जाद अली ने उपद्रव करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *