
केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) के ढांचे में बड़े सुधार किए हैं, जिसे ‘जीएसटी 2.0’ नाम दिया गया है। यह नई व्यवस्था सोमवार से, नवरात्रि के पहले दिन से पूरे देश में लागू हो गई। नई टैक्स प्रणाली को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया गया है। रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीज़ों को 5% टैक्स स्लैब में रखा गया है, जबकि लग्ज़री सामानों पर 18% और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुओं पर 40% टैक्स लगाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर सोशल मीडिया मंच X (पहले ट्विटर) पर एक संदेश जारी कर ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की शुरुआत घोषित की। उन्होंने कहा कि यह सुधार देश को आर्थिक आत्मनिर्भरता और ‘मेक इन इंडिया’ के लक्ष्य की ओर ले जाएगा।
अपने पत्र में पीएम मोदी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि यह त्योहार इस बार विशेष है, क्योंकि नेक्स्ट-जनरेशन जीएसटी सुधारों के साथ ‘जीएसटी बचत उत्सव’ भी शुरू हो रहा है। इन सुधारों से किसान, महिलाएं, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी, लघु और कुटीर उद्योग सभी को लाभ मिलेगा। उन्होंने देशवासियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।














Leave a Reply