
हिंदी सिनेमा में 30 साल पूरा करने के बाद आखिरकार शाहरुख खान को अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिल गया है। फिल्म ‘जवान’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल) की कैटेगरी में सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह अवॉर्ड ग्रहण किया। इस मौके पर वे रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी और साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के साथ बैठे नजर आए।
नेशनल अवॉर्ड के तहत विजेताओं को एक मेडल, सर्टिफिकेट और 2 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाती है। हालांकि शाहरुख को इस बार पूरी रकम नहीं, बल्कि सिर्फ 1 लाख रुपये ही मिलेंगे।
दरअसल, इस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड शाहरुख और विक्रांत मैसी – दोनों को संयुक्त रूप से मिला है। विक्रांत को उनकी फिल्म ‘12वीं फेल’ के लिए यह सम्मान मिला। नेशनल अवॉर्ड्स के नियमों के मुताबिक, अगर कोई पुरस्कार दो कलाकारों को एक साथ दिया जाता है तो इनामी राशि भी दोनों में बांट दी जाती है, जबकि मेडल और सर्टिफिकेट अलग-अलग दिए जाते हैं।















Leave a Reply