
चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में बड़ा हलचल देखी जा रही है। जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव और डुमरांव विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ जन सुराज पार्टी (जसुपा) में शामिल हो गए। उनका स्वागत जसुपा के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने किया।
राजेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार बदलाव चाहता है और जनता अब प्रशांत किशोर की ओर आशा लगाए देख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वे जसुपा के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। उनके साथ कई अन्य नेता भी जसुपा में शामिल हुए, जिनमें रवि नारायण सिंह, मनीष यादव, मंटू कुशवाहा, विकास पांडेय, मुन्नी ठाकुर, मुन्ना पासवान और अविनाश झा शामिल हैं।
वहीं, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए भाजपा ने भी घोषणा की है कि पार्टी का दृष्टि पत्र (घोषणापत्र) बनाने के लिए 13 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति के संयोजक व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा बनाए गए हैं। समिति में पार्टी के दो राज्यसभा सदस्य, दो विधान परिषद सदस्य और नौ अन्य वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।
भाजपा का उद्देश्य बिहार के विभिन्न वर्गों की आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक दृष्टि पत्र तैयार करना है। समिति में सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, राज्यसभा सदस्य मनन मिश्र, डॉ. भीम सिंह, विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह और देवेश कुमार शामिल हैं।














Leave a Reply