
गुजरात के गोधरा और वडोदरा के जूनीगढ़ी इलाके में बीती रात सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट को लेकर हिंसा भड़क गई। गोधरा में कट्टरपंथियों ने पुलिस थाने को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की, जिसके बाद हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
सूत्रों के मुताबिक यह मामला कानपुर से शुरू हुए ‘I Love Muhammad’ नामक प्रदर्शनों से जुड़ा है। गोधरा में कुछ दिनों से इसी हैशटैग के साथ वीडियो बनाए और शेयर किए जा रहे थे, जिनके जरिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी।

गोधरा सिटी बी डिवीजन थाने ने ऐसे ही एक इन्फ्लुएंसर को बुलाकर समझाने की कोशिश की थी कि नवरात्रि से पहले भड़काऊ पोस्ट माहौल को खराब कर सकती हैं। पुलिस उसे केवल चेतावनी दे रही थी।
इसी दौरान अफवाह फैला दी गई कि पुलिस युवक को धमका रही है और उसके खिलाफ गलत कार्रवाई की जा रही है। यह खबर फैलते ही करीब आधे घंटे में भीड़ थाने पर पहुंची और जमकर तोड़फोड़ करने लगी। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई और थाने पर हमला जारी रहा।






Leave a Reply