
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की भाजपा में घर वापसी का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पवन सिंह ने कुशवाहा के गले लगकर और पैर छूकर पुराने गिले-शिकवे दूर किए।
गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरकर उपेंद्र कुशवाहा को कड़ी टक्कर दी थी। इस चुनाव में कुशवाहा हार गए थे और बाद में उन्होंने सार्वजनिक रूप से पवन सिंह पर नाराजगी भी जताई थी। इसके बाद भाजपा ने कुशवाहा को राज्यसभा भेजा।
अब जब बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, भाजपा चाहती है कि पवन सिंह की पार्टी में एंट्री सुचारु हो। लेकिन इसके लिए सबसे बड़ी अड़चन कुशवाहा से उनका मतभेद था। मुलाकात के बाद अब यह बाधा भी खत्म होती दिख रही है और माना जा रहा है कि पवन सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।














Leave a Reply