
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर इंदौर में भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने तरीकों से श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा ने जहां “स्वदेशी पैदल मार्च” निकालकर आत्मनिर्भरता और स्वच्छता का संदेश दिया, वहीं कांग्रेस ने “सर्वधर्म सभा” आयोजित कर गांधीजी के सिद्धांतों को याद किया।
भाजपा का स्वदेशी पैदल मार्च और स्वच्छता का संकल्प
भाजपा का पैदल मार्च लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा स्थल से शुरू होकर गांधी प्रतिमा, रीगल टॉकीज चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। इस मार्च में मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला और महेंद्र हार्डिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभी ने गांधी और शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और स्वच्छता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए “सेवा पखवाड़े” का समापन है। बीते 15 दिनों में पार्टी ने रक्तदान, स्वच्छता अभियान और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने जैसी गतिविधियां कीं।
कांग्रेस की सर्वधर्म सभा
कांग्रेस ने गांधी जयंती पर सर्वधर्म सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।














Leave a Reply