उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए UPCL एक आधुनिक 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण करने जा रहा है। कंपनी के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि यह नया 33/11 केवी बिजलीघर अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा और इसका निर्माण तीव्र गति से पूरा किया जाएगा।
इस नए बिजलीघर के बन जाने से केदारनाथ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार आएगा। हर साल लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से दर्शन के लिए केदारनाथ आते हैं, और बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए यह परियोजना तैयार की जा रही है।
नई व्यवस्था से क्षेत्र में बिजली अधिक स्थिर होगी और प्रतिकूल मौसम या आपातकालीन परिस्थितियों में भी त्वरित विद्युत बहाली संभव होगी। इससे क्षेत्र की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी। परियोजना के तहत स्थापित 33/11 केवी बिजलीघर की कुल क्षमता 2×5 एमवीए होगी, जो क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।















Leave a Reply