khabarhunt.in

खबर का शिकार

काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी बोले – “नगरों का विकास ही देश का विकास है”, राज्य स्थापना की रजत जयंती पर शहरी विकास सम्मेलन में दिया संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को काशीपुर स्थित एक होटल में आयोजित *राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन* में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने 25 वर्षों में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए उल्लेखनीय प्रगति की है।

कार्यक्रम में प्रदेश के सभी निकायों के मेयर, अध्यक्ष, नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी शामिल हुए। महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री धामी और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड की रजत जयंती हम सबके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सुझाव दिया कि बिजली विभाग को निकाय की जमीन पर ट्रांसफार्मर लगाने के बदले दो प्रतिशत भुगतान करना चाहिए।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि नगर प्रबंधन जनसेवा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हमें भ्रष्टाचार से दूर रहकर आधुनिक तकनीक को अपनाना होगा ताकि शहरों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य गठन के समय जहां केवल 63 स्थानीय निकाय और एक नगर निगम था, वहीं आज उत्तराखंड में 160 नगरीय निकाय और 11 नगर निगम हैं। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना सहित अनेक योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है और प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी नगर निकाय प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इसी समर्पण और निष्ठा के साथ अपने नगरों को विकसित और स्वच्छ बनाने का प्रयास जारी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *