कफ सिरप विवाद : तमिलनाडु में बैन, राजस्थान में ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड
कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला, राज्यों में सख्ती और केंद्र की एडवाइजरी
CoughSyrupControversy #ColdRefBan #DrugSafety #ChildHealth #IndiaNews #HealthAlert
मध्य प्रदेश और राजस्थान में 11 बच्चों की मौत से जुड़ा कफ सिरप विवाद अब राष्ट्रीय चिंता का विषय बन गया है। इस मामले के बाद तमिलनाडु सरकार ने ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, राजस्थान सरकार ने राज्य के ड्रग कंट्रोलर को निलंबित करते हुए संबंधित कंपनी की दवाओं का वितरण रोक दिया है।
केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है, जिसमें साफ कहा गया है कि 2 साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी-जुकाम की दवाएं न दी जाएं। इसी बीच राजस्थान और मध्य प्रदेश में डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया जा रहा है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।















Leave a Reply