नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार स्टार्टअप एवं उद्यमी संघ (IBSEA) के चेयरमैन डॉ. अंशुमान सिंह और स्विट्जरलैंड से आए Citizenlane Company के सीईओ टिल न्यूमैन ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर “इंडिया@2047 कॉन्फ्रेंस और भारत के महारथी सम्मान” के चौथे संस्करण की रूपरेखा पेश की।
नई दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि आगामी 30 नवंबर 2025 को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में “इंडिया@2047 कॉन्फ्रेंस और भारत के महारथी सम्मान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा।
इस विशेष अवसर पर देशभर से लगभग 700 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
डॉ. सिंह ने बताया कि IBSEA इस कार्यक्रम को लेकर पहले ही देश के छह प्रमुख स्थलों, जिनमें प्रेस क्लब ऑफ इंडिया भी शामिल है, पर प्रेसवार्ताएं आयोजित कर चुका है।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रमुख हस्तियों में विजय राम रतन, डॉ. रूही बनर्जी, अभिषेक कटियार, जितेंद्र ग्रोवर, एडवोकेट प्रवीण आर्य, कपिल खंडेलवाल, आशीष अग्रवाल, जनमेजय सिंह राजपूत, पूनम कालरा, स्मृति सिंह, गरिमा सिंह और विश्वामोहन सिंह जैसे गणमान्य लोग शामिल रहे।













Leave a Reply