khabarhunt.in

खबर का शिकार

असम में नई ऊर्जा परियोजनाओं की सौगात, मेक इन असम और मेक इन इंडिया को मिलेगी मजबूती

असम : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को असम के नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में असम बायो-एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और साथ ही पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखी।

बांस से बनेगा एथेनॉल, किसानों को होगा लाभ

पीएम मोदी ने बताया कि अब असम में बांस से एथेनॉल उत्पादन की शुरुआत हो गई है। इससे राज्य के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार किसानों को बांस की खेती में सहयोग देगी और उनकी उपज की खरीद भी करेगी।

पूर्वोत्तर को आत्मनिर्भर भारत का केंद्र बनाने की दिशा में कदम

प्रधानमंत्री ने कहा कि असम और पूर्वोत्तर को आत्मनिर्भर भारत अभियान का मुख्य केंद्र बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि पहले की सरकारें बांस काटने पर सख्त पाबंदी लगाती थीं, जबकि यह आदिवासी जीवन का हिस्सा है। मोदी सरकार ने यह प्रतिबंध हटा कर किसानों और स्थानीय समुदायों को राहत दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि इन फैसलों से “मेक इन असम” और “मेक इन इंडिया” की नींव मजबूत होगी। अब असम पॉलीप्रोपाइलीन से बने उत्पादों के लिए भी जाना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *